{"_id":"626455e7ebc1a260691f51ea","slug":"testing-of-spices-in-khutar-papaya-seeds-in-black-pepper-shahjahanpur-news-bly4825295182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में हुई मसालों की जांच, कालीमिर्च में निकले पपीते के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में हुई मसालों की जांच, कालीमिर्च में निकले पपीते के बीज
विज्ञापन
खुटार में खाद्य पदार्थों की जांच करती टीम
- फोटो : KHUTAR
खुटार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मोबाइल लैब के माध्यम से शिविर लगाकर घरों में खाद्य सामग्री की जांच की। एक घर से आई काली मिर्च की जांच में पपीते के बीज पाए गए।
शनिवार को खुटार सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले लगा था। मेले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए बरेली से मोबाइल लैब की टीम आई थी। दुकानदार या कोई व्यक्ति सैंपल ले जाकर जांच करा सकता था। इस दौरान कुल 22 सैंपल की जांच के लिए पहुंचे। इसमें से काली मिर्च का नमूना फेल निकला। इसमें पपीते के बीज पाए गए। जांच टीम ने गृहस्वामी से दुकानदार के बारे में जानकारी की, लेकिन दुकानदार का नाम-पता नहीं बताया। इस वजह से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। टीम में शाहजहांपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह, पुवायां के रामजी शुक्ला, शाहजहांपुर शहर के इंद्रराज मौर्य, कृपाशंकर आदि कर्मचारी शामिल रहे।
घर में ही कर सकते हैं खाद्य सामग्री की जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह की ओर से घर में जांच करने की जानकारी दी गई।
- दूध या खोया में अगर आरारोट मिला है, तो पानी मिलाकर उसके ऊपर दो से तीन बूंद ऑयोडीन डाले, अगर रंग नीला हो गए तो समझ लें, उसमें मैदा या आरारोट मिला है।
विज्ञापन
- नमक में ऑयोडीन चेक करने के लिए एक बड़ा आलू काट ले फिर उसके ऊपर हल्का नमक छिड़ककर थोड़ा सा नीबू का रस डाल दें। आधा घंटे तक इंतजार करने के बाद देखें, अगर रंग नीला हो जाए तो समझो नमक में ऑयोडीन है।
- आटे में खड़िया पाउडर मिलावट की जांच के लिए आटे को पानी में घोलकर दो से तीन बूंद नमक का तेजाब डालें। अगर इसमें से कोई गैस निकले तो समझ लो खड़िया पाउडर मिला हुआ है।
- काली मिर्च की जांच के लिए एल्कोहल ले लें। एल्कोहल में काली मिर्च डालने पर काली मिर्च डूब जाएगी और पपीते के बीज हल्के होने के कारण तैरने लगेंगे।