फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tax recovery

बड़े बकायेदारों का नगर निगम पीटेगा ढिंढोरा

Mon, 10 Feb 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
tax recovery
शाहजहांपुर। शहर में 125 ऐसे बड़े बकायेदार हैं, जिन पर निगम का दस करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। बिल जारी होने के बाद भी ये लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अब नगर निगम ऐसे लोगों की सूची अखबारों में प्रकाशित करेगा। जिससे उनका ढिंढोरा पीटा जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर के बड़े बकायेदारों की सूची निलकवाई थी, जिसमें जिला अस्पताल और रोडवेज समेत 125 सरकारी व गैर सरकारी भवन शामिल हैं। जिन पर पिछले कई साल से नगर निगम का करोड़ों रुपये का हाउस और वाटर टैक्स बकाया है। उन सभी 125 सरकारी व गैर सरकारी भवनों के स्वामियों को नगर निगम की ओर से बिल जारी किया गया है और 15 दिन में नगर निगम से संपर्क करने को कहा गया था, लेकिन एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी कोई टैक्स जमा करने नहीं पहुंचा। जिसको गंभीरता से लिया जा रहा है। 15 दिन की समय सीमा खत्म होते ही उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। फिर भी टैक्स जमा न करने पर वारंट व कुर्की की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन सभी बड़े बकायेदारों की सूची अखबारों में प्रकाशित कराई जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज पर 1.5 और जिला अस्पताल पर पांच करोड़ बकाया
- नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि बड़े बकायेदारों की सूची में शामिल रोडवेज पर जहां 1.5 करोड़ तो जिला अस्पताल पर पांच करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। वहीं सूची में शामिल सदर बाजार के एक बड़े होटल और नर्सिंग होम पर भी लाखों रुपये का टैक्स है, जिसको पिछले कई सालों से जमा नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन सभी लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिन पर टैक्स बकाया है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed