Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Syllabus to remember The ways

सिलेबस याद करने  के तरीके बताए 

Mon, 07 Nov 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Mon, 07 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Syllabus to remember The ways
सेमिनार  - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और ज्ञान एजूकेशन सिस्टम की पहल
विज्ञापन

रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ याददाश्त बढ़ाने के लिए सेमिनार 

अमर उजाला ने ज्ञान एजूकेशन सिस्टम के सहयोग से उन विद्यार्थियों के लिए पहल की है, जो दिन-रात पढ़ने के बावजूद सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसे बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के लिए रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मेमोरी गुरु आशीष शर्मा ने विद्यार्थियों कोमेमोरी शार्प करने के टिप्स दिए। 
रॉयन इंटरनेशनल परिसर में हुए सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए याददाश्त बढ़ाने के तौर- तरीके सीखे। अमर उजाला के सहयोग से ज्ञान एजूकेशन सिस्टम ने विद्यार्थियों की मेमोरी संबंधी शिकायत दूर करने का प्रयास किया। इस पहल को विद्यार्थियों ने उपयोगी बताया। मेमोरी गुरु आशीष शर्मा ने अपनी बात शिक्षकों और विद्यार्थियों से सवाल पूछकर आगे बढ़ाई। शर्मा ने कहा कि सभी बच्चों में एक सा ही दिमाग होता है, लेकिन कुछ बच्चे काफी मेहनत के बाद भी अपना विषय याद नहीं रख पाते हैं, जबकि कुछ इसमें काफी माहिर होते हैं। 
विज्ञापन

श्री शर्मा ने कहा कि हमारी बुद्धि ही हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को याददाश्त बढ़ाने के लिए लॉ ऑफ इमेजिनेशन और लॉ ऑफ एसोसिएशन का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मस्तिष्क में लगभग पैंतीस लाख पुस्तकें कंठस्थ करने की क्षमता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षकों के लिए भी उपयोगी है सेमिनार
रॉयन इंटरनेशल स्कूल की प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल का कहना है कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। इससे बच्चे ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी लाभान्वित हो सकते हैं। इन आयोजनों से प्रैक्टिकली सीखने को मिलता है। कमजोर याददाश्त वाले बच्चों के लिए तो ऐसे प्रोग्राम काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

 
मुख्य सेमिनार गांधी भवन में 13 को
अमर उजाला और ज्ञान एजूकेशन सिस्टम के तत्वावधान में 13 नवंबर को सुबह दस बजे गांधी भवन में वृहद रूप से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर मेमोरी बढ़ाने के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed