फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugarcane procurement will start from November 5, Rs 131 crore outstanding on Bajaj Sugar Mill

Shahjahanpur News: पांच नवंबर से शुरू होगी गन्ना खरीद, बजाज चीनी मिल पर 131 करोड़ बकाया

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane procurement will start from November 5, Rs 131 crore outstanding on Bajaj Sugar Mill
- प्रशासन तैयारियों में जुटा, स्थापित किए जा रहे हैं गन्ना क्रय केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पांच नवंबर से जिले में गन्ना खरीद शुरू होने जा रही है। प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ मकसूदापुर बजाज चीनी मिल पर पिछले सत्र का अब भी किसानों को 131 करोड़ रुपये बकाया है। डीएम उमेश प्रताप सिंह की ओर से बजाज चीनी मिल प्रबंधन के लिए नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही भुगतान नहीं किए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
जिले में 1,10,600 हेक्टयेर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हुई है। जिसमें आठ करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की पैदावार होने की संभावना जताई गई है। अभी सरकार की तरफ से गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। किसानों की पर्ची के आधार पर गन्ने की खरीद होगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से रेट घोषित होने के बाद चीनी मिलें भुगतान करेंगी। गन्ना खरीद के लिए जिले में 162 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले की निगोही चीनी मिल, रोजा चीनी मिल, तिलहर चीनी मिल, मकसूदापुर चीनी मिल, पुवायां चीनी मिल हैं। इसके अलावा जिले का गन्ने अजबापुर चीनी मिल, लोनी चीनी मिल, फरीदपुर चीनी मिल और रूपापुर चीनी मिलें भी खरीदती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पेराई के लिए चीनी मिल तैयार
गन्ना पेराई शुरू करने के लिए चीनी मिल तैयार हैं। पांच नवंबर से क्रय केंद्रों में खरीदारी शुरू होने के बाद अधिकतर चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए चीनी मिलों ने तैयारी कर ली है। मशीनें तैयार हैं। साफ-सफाई हो चुकी है।
-
मकसूदापुर चीनी मिल को जारी हो चुका है नोटिस
पिछले सत्र के मकसूदापुर बजाज चीनी मिल पर अब तक किसानों का 131 करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने आदेश दिए है कि अगर चीनी मिल जल्द भुगतान नहीं करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

----------
पांच नवंबर से गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। अब तक सरकार की तरफ से गन्ने के दाम घोषित नहीं किए हैं। चीनी मिलें पर्ची के आधार पर किसानों से गन्ना ले लेंगी और सरकारी रेट घोषित होने बाद उनका भुगतान कर दिया जाएगा। बजाज चीनी मिल को नोटिस भेजा गया हैं।
- जितेंद्र कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed