फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Such carelessness...the first smart road could not be built as the deadline passed.

Shahjahanpur News: ऐसी लापरवाही...समयसीमा बीती पर बन नहीं पाई पहली स्मार्ट रोड

Sun, 25 Feb 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Such carelessness...the first smart road could not be built as the deadline passed.
शाहजहांपुर। सुभाषनगर से रिंग रोड होकर नगरिया मोड़ जाने वाले रास्तों को जोड़ने के लिए एक किमी की स्मार्ट रोड का निर्माण पूरा होने पर नहीं आ रहा। रेलवे के अंडरपास को हटाए जाने के दो माह बीतने के बाद वर्तमान में नाला और फुटपाथ के निर्माण का कार्य काम चल रहा है। जबकि बिजली का काम शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर के पहले स्मार्ट रोड को 13.50 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। जिसको मार्च 2023 तक कार्य पूरा करके स्मार्ट रोड नगर निगम को हैंडओवर करनी थी। रेलवे का अंडरपास नहीं हट पाने के वजह से काम पूरा नहीं हो सका, तो दिसंबर 2023 तक निर्माण पूर्ण करने का समय बढ़ा दिया गया। लेकिन पिछले करीब दो साल माह से 20 प्रतिशत काम अटका हुआ है। जिसकी वजह से नगरिया मोड़ होकर बरेली जाने वालों को तकलीफ भी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि फुटपाथ और नाला निर्माण कार्य पूरा होते ही अवशेष स्मार्ट रोड का निर्माण भी पूरा करा लिया जाएगा। जबकि बिजली के कार्य को कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे जल्द ही स्मार्ट रोड को हैंडओवर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी की ओर से स्मार्ट रोड के निर्माण में देरी हो रही है। जबकि शासन की ओर से धनराशि प्राप्त होने में कोई दिक्कत नहीं है। जिस तरह से कार्य चल रहा है उससे इसके पूर्ण होने में एक माह का समय लगने की संभावना है।
-आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम शाहजहांपुर।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed