फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stadium Bicin chess chessmen

स्टेडियम में बिछीं शतरंज की गोटें

Sat, 29 Aug 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 29 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Stadium Bicin chess chessmen
हॉकी के पुरोधा मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। उनके जन्मदिन पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। एक ओर जिला खेल कार्यालय की ओर से अंडर-14 वर्ग की हॉकी, ओपेन वर्ग की वॉलीबाल और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं तो दूसरी ओर युवा कल्याण विभाग की ओर से पायका सेंटर नियामतपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल में एनटीआई ने संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को, जीएफ कॉलेज ने दियूरिया को, लिटिल फ्लावर पुवायां ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय को, इस्लामिया ने सरस्वती ज्ञान मंदिर को, स्टेडियम ने एनटीआई को पराजित किया। इसके बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए ने लिटिल फ्लावर पुवायां को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इसी तरह शतरंज में पहले दिन चार राउंड खेले गए, सीनियर वर्ग में सौरभ सिंह, काबुल सक्सेना, लावण्य मिश्रा, सब जूनियर वर्ग में वंश, पीयुष भाटिया, अनकेत और जूनियर वर्ग में अपूर्व, राघव, भजिंदर बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी में टाउनहाल कोचिंग ने सरस्वती ज्ञान मंदिर को, कोचिंग शाहजहांपुर ने अलफला पब्लिक स्कूल कांट को, इस्लामियां ने स्टेडियम बी को, स्टेडियम ए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाटई सिंधौली को पराजित किया। सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे। निर्णायक मंडल में अंकित सेन, संजीव किशोर, नदीम खान, इरफान खान, मोहम्मद अनवर, शकील खान, मुईद अहमद, अमरुद्दीन, रहमानी खां, मोहम्मद उजैर, सुनील, अजय, प्रदीप, शक्ति, संजीत, विपिन अग्निहोत्री, शैल, बिंदु कुमार आदि शामिल रहे। इससे पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव के संचालन में टाउनहाल क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed