फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sraikaiyan pilgrims descended Fair

सरायकाइयां मेला में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 28 Mar 2015 11:24 PM IST
रौसर कोठी।
रौसर कोठी। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sraikaiyan pilgrims descended Fair
 सरायंकाइयां स्थित रामबाग गौशाला में रामनवमी का पारंपरिक मेला शुरू हो गया। इस अवसर पर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और वीर हनुमान की झांकी की आरती कर भोग लगाया।
विज्ञापन

रामबाग ठाकुरद्वारा मंदिर में शनिवार को दिन में 12 बजे भगवान श्रीराम समेत उनके भाइयों, पत्नी सीता और भक्त हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। आरती के पश्चात शाम चार बजे शोभायात्रा शुरू हुई, जो मोहल्ले में घूमते हुए देर रात रामबाग वापस पहुंची। इस दौरान आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में राम दरबार के अलावा अन्य देव स्वरूपों की झांकियां भी शामिल की गईं।
विज्ञापन

आधी रात के बाद तक हजारों महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा मेले का आनंद लेते रहे। शहर विधायक सुरेश खन्ना ने भी परंपरा का निर्वहन करते हुए रामदरबार की आरती कर देवस्वरूपों कोे भोग लगाया। आयोजन में मेला समिति के अध्यक्ष पंडित गोकरननाथ मिश्र, अरविंद अवस्थी, हरकरन नाथ मिश्र, लल्ला सिंह, पुल्लू दीक्षित, पंकज गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विश्वमोहन मिश्रा, पिंकू गुप्ता, नवल उर्फ विल्तन वर्मा, हिमांशु मिश्रा, सत्यदेव त्रिपाठी, डॉ. सिद्धांत शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, अरविंद दीक्षित, प्रतिपाल सिंह, राधाकृष्ण राठौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed