फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   smart letter box

पोस्टमैन नहीं कर पाएंगे मनमानी.. समय से घर पहुंचेगी आपकी डाक

Mon, 25 Jan 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
smart letter box
शाहजहांपुर में डाक घर की पत्र पेटी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तकनीक के दौर में जहां व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक का उपयोग बढ़ गया है, वहीं चिट्ठियों का दौर लगभग खत्म हो रहा है। इसको बचाए रखने के लिए डाक विभाग लाल बॉक्स यानी लेटर बॉक्स को नई पहचान देने की कोशिश में लगा है। अब ये लेटर बॉक्स स्मार्ट हो रहे हैं। इनको जीपीएस से जोड़ा जा रहा है। लगभग सभी बॉक्स तकनीक से जुड़ भी गए हैं। जो रह गए हैं उन्हें अपडेट किया जा रहा है। इससे डाक के देरी से पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 55 लेटर बॉक्स हैं, जिनकी ऑनलाइन निगरानी शुरू हो गई है। इसके लिए उन्हें जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से जोड़ा जा रहा है। जीपीएस सुविधा वाले लेटर बॉक्स को नियमित रूप से नहीं खोलने पर पोस्टमैन पकड़ में आ जाएंगे। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के बाद पोस्टमैन लेटर बॉक्स खोलने के संबंध में गलत रिपोर्टिंग नहीं कर सकते हैं। जो लेटर बॉक्स नहीं खुलेगा, उसका पता चल जाता है। जीपीएस से जोड़ने के बाद लेटर बॉक्स की मॉनिटरिंग स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली तक के डाक विभाग के अधिकारी करते हैं। बताया कि अब पोस्टमैन द्वारा मोबाइल पर पिन कोड के अलावा पांच अंक का कोड डालने पर रजिस्ट्रेशन होते ही लेटर बॉक्स खुलेगा। बॉक्स के खुलते ही मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारी को पता चल जाएगा। जिस दिन लेटर बॉक्स नहीं खुलेगा, इसकी उन्हें जानकारी होगी। नियमित रूप से लेटर बॉक्स खुलने से उपभोक्ताओं की डाक समय से गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। बताया कि लगभग सभी बॉक्स जीपीएस से जोड़ दिए गए हैं। हालांकि कुछ अपडेट होने के चलते रह गए हैं। जिले में कुछ जगह व्यवस्था शुरू भी कर दी गई है।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के तहत तकनीक से जुड़ेंगे लेटर बॉक्स
डिजिटल इंडिया के तहत लेटर बॉक्स से पत्रों की निकासी को सॉफ्टवेयर आधारित तकनीक से जोड़ा जा रहा है। जीपीएस से जुडे़ सॉफ्टवेयर के माध्यम से पत्रों की निकासी की निगरानी की जा रही है। जिले के लगभग सभी बॉक्स जीपीएस से जुड़ गए हैं। हालांकि कुछ साफ्टवेयर अपडेट होने के चलते रह गए हैं। शहर में 24 बॉक्स लगे हैं। प्रधान डाकघर, कलक्ट्रेट, बहादुरगंज पोस्ट ऑफिस, कचहरी पोस्ट ऑफिस आदि स्थानों पर लगे लेटर बॉक्स में बार कोड लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed