फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   six year old girl assaulted by unknown person in shahjahanpur

Shahjahanpur News: शादी में गई छह साल की बच्ची से हैवानियत, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 06 May 2025 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 02:09 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची शादी समारोह में गई थी। वहां से कोई व्यक्ति उसे अपने साथ ले खेत में गया, जहां उसके साथ हैवानियत की।

विज्ञापन
six year old girl assaulted by unknown person in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के एक गांव में शादी समारोह में गई छह साल की एक बच्ची से हैवानियत की गई। परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मदनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की छह साल की बच्ची गांव में शादी समारोह में अपने परिजनों के साथ गई थी। सोमवार रात में दस बजे तक वह डीजे पर डांस कर रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। थोड़ी देर बाद बच्ची खेतों की ओर से खून से लथपथ घर पहुंची और बेहोश हो गई। उसकी हालत देखकर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: सहालग सीजन में 10, 20 रुपये के नोटों का खेल, धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक रही गड्डी... कहीं हो जाए ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह एसपी राजेश द्विवेदी और सीओ सदर प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed