फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Small notes not available from banks one rupee bundle sold online for rs 600

UP News: सहालग सीजन में 10, 20 रुपये के नोटों का खेल, धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक रही गड्डी... कहीं हो जाए ठगी

Tue, 06 May 2025 12:07 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 12:07 PM IST
सार

सहालग सीजन में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की मांग बढ़ गई है। इन नोटों की गड्डी बैंकों से नहीं मिल रही है तो लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जा रहे हैं। वहां मनमानी कीमत वसूली जा रही है। वित्तीय जानकारों के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी से नकली नोट मिलने और ठगी की आशंका भी रहती है। 

विज्ञापन
Small notes not available from banks one rupee bundle sold online for rs 600
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

सहालग के सीजन में एक, पांच, 10, 20 रुपये के नोटों की गड्डी की मांग बढ़ते ही इनकी किल्लत शुरू हो गई है। बरेली जिले की ज्यादातर बैंक शाखाओं में ये नोट उपलब्ध ही नहीं हैं। दूसरी ओर कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सभी तरह के नोटों की गड्डी धड़ल्ले से ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है।  

विज्ञापन


सहालग सीजन में 10, 20, 50, 100 के नोटों की गड्डी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में लोग बैंकों का रुख करते हैं, लेकिन उनके लिए भी सबकी मांग पूरी कर पाना संभव नहीं हो रहा। यहां से शुरू होती है भागदौड़। दोस्त, रिश्तेदार या पड़ोस का दुकानदार सबसे गुहार लगाई जाती है। 
विज्ञापन


लोगों की परेशानी को भांपकर कई वेबसाइट ऑनलाइन नोटों की बिक्री करने लगी हैं। वेबसाइट पर नोटों को उनके सीरियल नंबर, किसी खास नंबर के नोट व अन्य फायदे बताकर बेचा जाता है। ऐसे में उनकी कीमत भी ज्यादा रखी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahjahanpur Road Accident: कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, चार दोस्तों समेत छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

ऑनलाइन सीरियल नंबर वाले एक रुपये गड्डी की कीमत छह सौ रुपये से शुरू है, जबकि दस रुपये की गड्डी (सौ नोट) की कीमत 1600 रुपये से शुरू होती है। 20 रुपये की 2600, 50 रुपये की छह हजार, सौ रुपये की 14 हजार, दो सौ रुपये की गड्डी 26 हजार से शुरू है। ये सीरियल नंबर में हैं।

नोटों के असली होने का भी कर रहे हैं दावा 
वेबसाइट नोटों की गड्डी समेत उसके असली होने का दावा भी कर रही हैं। नोट की प्रमाणिकता के लिए वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी देते हुए एक, पांच, दस, बीस रुपये के नोट पर आरबीआई के किस गवर्नर के हस्ताक्षर वाले नोट हैं, ये भी लिखा है। बैंक अफसरों का कहना है कि प्रत्येक कीमत के नोट का मूल्य निर्धारित होता है। उसकी ज्यादा कीमत नहीं ली जा सकती। 

कई गुना दाम पर मिल रहे खास अंक के नंबर
सीरियल नंबर के नोट और खास नंबरों वाले नोटों की कीमत भी अलग-अलग रखी है। जैसे 786 नंबर वाले एक रुपये नोट की कीमत छह सौ रुपये, दस और 20 रुपये की एक-एक गड्डी सात-आठ हजार रुपये में देने का दावा है। आखिर में 111, 999 जैसे अंक वाले नोटों की कीमतें भी आठ से दस गुना ज्यादा हैं।

न खरीदें ऑनलाइन नोट, फर्जीवाड़े की आशंका
आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए मोहित टंडन के मुताबिक, आरबीआई ने किसी वेबसाइट को नोट बिक्री की अनुमति नहीं दी है। ये फिशिंग वेबसाइट हो सकती हैं। लिहाजा, खरीदारी पर ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट के बाद गड्डी न मिले, फटे नोट निकलें, नकली होंगे तो शिकायत भी नहीं कर सकेंगे। वित्तीय जानकार सीए विनय कृष्ण ने भी लोगों से ऑनलाइन नोटों की गड्डी न खरीदने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed