फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six people in car injured in truck collision

ट्रक की टक्कर से ईको सवार छह लोग घायल

Tue, 22 Nov 2022 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Six people in car injured in truck collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार फतेहगंज पूर्वी के छह लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बरेली के फतेहगंज पूर्वी के इस्लामनगर निवासी एजाज (55), साजिद (28), कयूम (30), नाजरीना (50), साजिद (35) व रियासत (35) इको कार से शाहजहांपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर उपकेंद्र के पास ओवरटेक करने में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार पूरी घूम गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। कयूम को छोड़कर शेष घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार ड्राइवर अजयपाल निवासी कुआंडांडा थाना फतेहगंज पूर्वी को भी कम चोटें आई हैं। ड्राइवर के मुताबिक, कार सवार लोग शाहजहांपुर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक सवार घायल
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव विरसिंगपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह व नरेंद्र तिलहर से विरसिंगपुर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed