फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sharam dan

मोक्षधाम में नगर विधायक ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 04 Jan 2015 12:29 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
sharam dan
क्षेत्र के गांव नेवाजपुर के मोक्षधाम में सर्दी की परवाह किये बगैर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने अपने समर्थकों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर मोक्षधाम में लिंक रोड को बनवाकर फुलवारी लगवाने की घोषणा की। साथ ही मोक्षधाम के जीर्णोद्धार के लिए एक कमेटी बनाकर उसके सौंदर्यीकरण का निर्देश अपने मातहतों को दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों गांव नेवाजपुर गांव के आरबी सिंह के निधन के समय नगर विधायक इस मोक्षधाम में आये थे। यहां झाड़ी और गंदगी देखी थी। उन्होंने अपने ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी योजना के तहत बरसते पानी में फावड़े लेकर शनिवार सुबह सात बजे आ गये और मोक्षधाम की सफाई करने में समर्थकों के साथ जुट गए और दो ही घंटे में पूरे मोक्ष धाम का साफ कर दिया।  इस मौके पर रोजा के भाजपा नगराध्यक्ष अरविंद शर्मा, अनिल सिंह, अरविंद राजपाल, अविनाश पाल, मनोज सक्सेना, अरुण सिंह, अजय गोलू, सुचित सेठ, अनिल बाजपेयी, छंगे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed