फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur man accused of harassing three years old girl case registered

शाहजहांपुर: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने टॉफी का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 05 Apr 2021 12:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 05 Apr 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur man accused of harassing three years old girl case registered
सांकेतिक तस्वीर

शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे तीन साल की बच्ची के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची के चीखने पर पास में खेल रहे बच्चों ने मासूम के परिजन को सूचना दी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे तीन साल की बच्ची दूसरे बच्चों के साथ अपने घर से थोड़ी दूरी पर बने एक कमरे में खेल रही थी। तभी गांव का रहने वाला पवन (18) वहां पहुंच गया। पवन ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और अन्य बच्चों से अलग ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बच्ची के चीखने पर वहां खेल रहे बच्चे भागकर परिजन के पास पहुंचे और उन्हें जानकारी दी। परिजन आनन-फानन कमरे में पहुंचे। बच्ची के परिवार वालों को आता देखकर युवक भाग गया। बच्ची ने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed