फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shaheed

दोस्तों ने बतायाः सारज कहते थे, दुश्मन के सामने खड़ा रहूंगा सीना तान कर

Tue, 12 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
shaheed
सारज सिंह के दोस्त गुरचरन सिंह - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। सारज सिंह दोस्तों से कहते थे कि कभी दुश्मनों से आमना-सामना हुआ तो उनके दांत खट्टे कर दूंगा। दुश्मनों के सामने सीना तान कर खड़ा होकर मुकाबला करूंगा। सारज सिंह के पड़ोसी और दोस्त गुरचरन सिंह ने बताया कि वह सारज सिंह के साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। सारज सिंह एक क्लास सीनियर थे, लेकिन दोनों की दोस्ती बहुत पक्की थी।
विज्ञापन

सारज सिंह किशोर अवस्था से ही सेना में जाने का सपना देखते थे और कहते थे कि देश सेवा का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। इसके बाद सारज सिंह का चयन सेना में हो गया तो सारज सिंह के छुट्टी पर घर आने पर ही मुलाकात होती थी, लेकिन मोबाइल पर बात और व्हाट्सएप पर चैटिंग होती रहती थी। सारज सिंह जब भी घर आते थे तो बताते थे कि कश्मीर में तैनाती है और वहां आतंकवाद का जोर है।
विज्ञापन

उनमें इस बात का गुस्सा था कि पाकिस्तान आतंकवादियों को भारत में भेजकर घटनाओं को अंजाम दिलवाता है। सारज सिंह कहा करते थे कि कभी आमना-सामना हुआ तो दुश्मन देश के पिट्ठुओं को नाकों तले चने चबा देंगे और सीना तानकर दुश्मनों के सामने जाकर उनको भारत के जांबाजों के साहस और शौर्य का एहसास करा देंगे। आज सारज सिंह के शहीद होने की जानकारी मिली है। सारज सिंह जो कहा करते थे, वह कर दिखाया और आतंकवादियों को डटकर मुकाबला करते हुए शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर था सारज सिंह, सेना ने और निखारा
बंडा। सारज सिंह के पड़ोस में सतवीर सिंह का घर है। सतवीर सिंह के भी तीन पुत्र संदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह सेना में हैं। गुरविंदर सिंह इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह 221 फील्ड रेजीमेंट देहरादून में तैनात है। वह 18 सितंबर से घर आए हुए हैं। गुराविंदर सिंह ने बताया कि वह सारज सिंह से ढाई वर्ष पहले मिले थे। इसके बाद सारज सिंह घर आते तो वह ड्यूटी पर होते और जब वह घर आते तो सारज सिंह ड्यूटी पर होते थे। संवाद

सारज सिंह के दोस्त गुरविंदर सिंह

सारज सिंह के दोस्त गुरविंदर सिंह- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed