{"_id":"6b00aaf547ff6603b40fb0c0","slug":"shah-xi-defeated-cca-academy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-190578-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाह इलेवन ने सीसीए अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाह इलेवन ने सीसीए अकादमी को हराया
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच में शाॅट लगाते मोहम्मद शाज। संवाद
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में शाह इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में सीसीए डे-नाइट क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हरा दिया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में सीसीए अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 115 रन बनाए। कप्तान आर्यन ने 20, देवा ने 14 और हर्षित ने 13 रनों का योगदान दिया। शाह इलेवन की ओर से कुनाल सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए।
116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह इलेवन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने 16.1 ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान शाज ने 26 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रुद्र पांडेय ने भी 23 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
सीसीए अकादमी की ओर से गोपाल ने दो विकेट लिए, जबकि हर्षित और अंश प्रताप सिंह को एक-एक विकेट मिला। मैच में मोहम्मद रिजवान ने अंपायर की भूमिका निभाई। मयूर खन्ना ने कमेंट्री की।