Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven new BEOs assigned to blocks; additional charges also allocated

Shahjahanpur News: सात नए बीईओ को ब्लॉकों का आवंटन, अतिरिक्त चार्ज भी दिया

Sat, 21 Nov 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Seven new BEOs assigned to blocks; additional charges also allocated
शाहजहांपुर। जिले में कार्यरत नौ खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादलों के बाद सात नए बीईओ ने कार्यभार संभाला है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को ब्लॉकों का आवंटन कर दिया है। सभी को एक नियमित ब्लॉक के साथ अतिरिक्त ब्लॉक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के अनुसार, रमेश चंद्र चौधरी को बंडा के साथ अतिरिक्त रूप से खुटार का चार्ज दिया गया है। भानु शंकर गंगवार को पुवायां और सिंधौली, शीशपाल को मिर्जापुर और मदनापुर तथा सुनील शर्मा को कांट और ददरौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह सतीश कुमार वर्मा को नगर क्षेत्र के साथ भावलखेड़ा, विजय कुमार को जैतीपुर और तिलहर तथा लक्ष्मी नारायण को कलान और जलालाबाद का चार्ज दिया गया है। वहीं, मनोज राम को निगोही और कटरा के साथ जिला मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों को आवंटित ब्लॉकों में विभागीय कार्यों और शैक्षिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed