फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   selection in navy

पुवायां के यश त्रिवेदी बने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

Mon, 29 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
selection in navy
पिता, मां के साथ यश त्रिवेदी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव बेला छेदा के मूल निवासी और वर्तमान में पुवायां निवासी यश त्रिवेदी को केरल में पासिंग आउट परेड के बाद सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिलने के बाद उन्हें भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। यश त्रिवेदी की प्रारंभिक शिक्षा पुवायां के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में हुई। कक्षा पांच तक शिक्षा के बाद उनका चयन नवोदय विद्यालय में हो गया।
विज्ञापन

कक्षा छह में नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की और इसके बाद वह यूपी सैलिक स्कूल लखनऊ में चयनित हो गए। कक्षा सात से इंटर तक सैनिक स्कूल लखनऊ कक्षा 12 में अध्ययनरत रहते हुए ही यश ने एनडीए परीक्षा पास कर ली। इसके बाद तीन बरस तक खड़कवासला पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त किया और चौथे वर्ष में केरल के जनपद कन्नूर स्थित भारतीय नौसेना अकादमी इजीमाला से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद 27 नवंबर को दीक्षांत समारोह हुआ। यश त्रिवेदी को नौसेना अधिकारी के रूप में गुजरात के जामगनर के नेवल बेस पर तैनाती दी गई है। यश के पिता श्याम कुमार त्रिवेदी शिक्षक हैं। यश की मां सीमा त्रिवेदी मनोविज्ञान से परास्नातक हैं। वह भी शिक्षण कार्य करती थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। यश की बड़ी बहन तान्या त्रिवेदी टैक्सटाइल इंजीनियर हैं और छोटी बहन यशस्वी त्रिवेदी बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed