फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seeing the chaos at the vaccination center, the DM expressed displeasure

टीकाकरण केंद्र में अव्यवस्था देखकर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seeing the chaos at the vaccination center, the DM expressed displeasure
शाहजहांपुर के हुसैनपुरा में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को हुसैनपुरा में विनय आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन केंद्र पर चिह्नित 160 लक्ष्य के सापेक्ष कुल आठ का टीकाकरण होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एमआईसी से चिह्नित लोगों की सूची एक दिन पहले ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एमआईसी एक दिन पूर्व ही चिह्नित लोगों की सूची आशा, आंगनबाड़ी एवं कोटेदार को उपलब्ध करवाएं। डीएम ने रंगमहला स्थित मीना आंगनवाड़ी केंद्र व एलआईसी में चल रहे टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। रंगमहला में मीना केंद्र पर भारी अव्यवस्था व केंद्र का नामपट्ट जमीन पर पड़ा देखकर केंद्र प्रभारी को केंद्र व्यवस्थित करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

यहां भी टीकाकरण कार्य में लगे कर्मचारियों के पास पूर्व से उपलब्ध कोई सूची न होने पर नाराजगी जाहिर की तथा निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए चिह्नित लोगों को एक दिन पूर्व ही कॉल करके समय व स्थान की जानकारी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed