{"_id":"6afee34d6c7b18ba650fc42a","slug":"scuffle-breaks-out-between-two-truck-drivers-on-highway-in-miranpur-katra-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे पर दो ट्रक चालकों में मारपीट, तलवार से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे पर दो ट्रक चालकों में मारपीट, तलवार से हमले का आरोप
Thu, 19 Nov 2026 05:25 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:25 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में वाहन को साइड न देने पर दो ट्रक चालकों में विवाद हो गया। एक चालक ने तलवार निकाल ली, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को दो ट्रक चालकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक चालक के तलवार निकालने से चौराहे पर भगदड़ मच गई। विवाद के चलते यातायात बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बरेली के बहेड़ी निवासी मिनी ट्रक चालक मोहम्मद जाकिर ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से मिनी ट्रक में सरकारी गल्ला लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक कर उसे साइड नहीं दी। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर ट्रक चालक ने अपना वाहन उसके आगे लगा दिया। आरोप है कि ट्रक से नीचे उतरे चालक ने उस पर तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब के बरनाला जिले की धनेला मंडी निवासी ट्रक चालक सत्यनाम सिंह ने बताया कि वह पंजाब से आलू लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। मिनी ट्रक चालक ने साइड न देने पर ईंट मारकर उसके ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जब उसने मिनी ट्रक को रोका तो चालक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने अपनी सुरक्षा के लिए तलवार निकाली थी।
विज्ञापन
वहां पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रकों को चौराहे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
