{"_id":"7894f75bb707e8492238da4cbba40028","slug":"science-compitition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में शुरू हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में शुरू हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता
शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन वाद-विवाद, अभिभाषण और कहानी कथन प्रतियोगिता हुई। जिसमें कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अभिभाषण प्रतियोगिता में ओसीएफ इंटर कॉलेज के सज्जन कुमार द्विवेदी, कहानी कथन में डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की ऋतु वार्ष्णेय, वाद-विवाद के पक्ष में गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल के सचिन शुक्ला तथा विपक्ष में आर्य महिला इंटर कॉलेज की महिमा शर्मा विजेता घोषित की गईं। इन सभी विजेताआें को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी इलाहाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।
निर्णायक मंडल में महेंद्र प्रताप, राजीव श्रीवास्तव, डॉ. नरेश चंद्र, जेपीएन मिश्र, ओपी सिंह, संजय शंकर मिश्र, रश्मि अग्रवाल शामिल रहे। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रेम शंकर सक्सेना, राम औतार शर्मा, अजय कुमार, शैलेंद्र विक्रम सिंह, साधना सक्सेना, अनीता भास्कर आदि का योगदान रहा। शनिवार को सुबह 10 बजे से क्विज, चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता होगी।