फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saturday in the diet Candidates did furore

शनिवार को भी डायट में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Sun, 22 Mar 2015 12:39 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saturday in the diet Candidates did furore
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत काउंसिलिंग कराने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित अभ्यर्थियों ने वहां पर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी कर डाली। इस दौरान करीब एक घंटे तक डायट कर्मी अपने दफ्तरों में गेट बंद किए बैठे रहे।
विज्ञापन

72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत शुक्रवार को काउंसिलिंग की गई थी। शनिवार को काउंसिलिंग कराने की तिथि तय न होने के बावजूद तमाम आवेदक वहां पहुंच गए। करीब साढ़े 10 बजे बाबुओं ने काउंसिलिंग करने से मना कर दिया। इस पर आवेदक भड़क गए और तोड़फोड़ करने लगे। इस पर किसी तरह से उन लोगों को शांत किया गया।
विज्ञापन

आवेदकों ने काउंसिलिंग न कराने के लिए एससीआरटी से मिला अनुमति पत्र दिखाने की बात कही। ऐसा कोई आर्डर डायट में मौजूद नहीं था। आवेदक शासन से मिले आर्डर की कॉपी मांग रहे थे। माहौल बिगड़ता देख डायट में मौजूद कर्मचारी फाइलें जमा करने पर राजी हो गए, लेकिन रिसीविंग देने से मना कर दिया। इस वजह से करीब तीन सौ लोगों की फाइलें जमा कर दी गईं। डायट प्राचार्य गजराज सिंह के कहने पर करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंच सकी। इस दौरान लिपिक नरेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, रामसिंह, हिमांचल शर्मा आदि कई डायट कर्मी अपनी जान बचाए दफ्तर में छुपे बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed