फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salary, the pension should Bancoen 25 million

वेतन, पेंशन देने को बैंकोें को चाहिए 25 करोड़

Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Salary, the pension should Bancoen 25 million
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग।
दिसंबर माह शुरू होने के साथ करेंसी की किल्लत से जूझ रहीं बैंक शाखाओं में वेतन और पेंशन भुगतान पाने के लिए राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों की भीड़ जुटनी तय है। इसे लेकर बैंक अधिकारी खासे परेशान हैं, क्योंकि वेतन और पेंशन के भुगतान समेत अन्य नियमित खातेदारों को पेमेंट करने के लिए बैंक शाखाओं को करीब 25 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस बीच, तमाम बैंक शाखाओं में बुधवार को भी कैश नहीं होने से भुगतान लेने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में कार्यरत करीब 12 हजार कर्मचारियों के विभिन्न बैंक शाखाओं में खाते हैं। उन्हीं के माध्यम से हर माह की पहली से दस तारीख के बीच वेतन आहरित करते हैं। इतने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह बैंकों से पेंशन भुगतान होता है। इन सभी कर्मचारियों पर वेतन-पेंशन मद में करीब 20 करोड़ रुपये का भुगतान होता है। अन्य खातेदारों को रोज 10 से 15 करोड़ रुपये भुगतान किया जा रहा है। नियमित खातेदारों को भुगतान का यह आंकड़ा केंद्र सरकार द्वारा नगदी आहरण की सीमा तय होने के कारण सीमित है। बैंक अधिकारियों के अनुसार आहरण सीमा हटाने की स्थिति में खातेदारों की मांग तीन से चार गुना बढ़ जाएगी और उसे पूरा करना कठिन हो जाएगा। अधिकारियों की दिक्कत है कि नोटों की कमी के बावजूद मांग के अनुरूप करेंसी नहीं मिल पा रही है। पांच सौ का नया नोट जिले मेें अभी तक नहीं आने से अधिकारियों ने दो हजार के नोटों से वेतन और पेंशन देने का निर्णय किया है। नई करेंसी की किल्लत के बावजूद वेतन और पेंशन वितरण के लिए आवश्यक रकम का बंदोबस्त किया जा रहा है। सभी बैंक शाखाओं में कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान में प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो पेंशनरों के लिए अलग भुगतान काउंटर चालू कराए जाएंगे।-बीएम गुप्ता, अग्रणी बैंक अधिकारी
विज्ञापन

बॉब की बनतारा शाखा में कैश नहीं होने पर हंगामा
रोजा/ मदनापुर। केंद्र सरकार की नोटबंदी के 23वें दिन भी अग्रणी बैंक बॉब की अधिकांश शाखाओं में कैश नहीं होने से भुगतान ठप रहा और इसे लेकर खातेदारों का रोष भी मुखर हुआ। बॉब की बनतारा ब्रांच के सामने लाइन लगाए लोगों का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा, जब कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों की वीडियोग्राफी शुरू करा दी गई। उधर, मदनापुर की बॉब शाखा में कैश की कमी से उकताए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खातेदारों के साथ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित बनतारा गांव की बॉब शाखा को गत कई दिन से नगदी संकट से जूझना पड़ रहा है। इस कारण पिछले कई दिन से तमाम खातेदार वहां पहुंचकर घंटों लाइन मेें खड़े रहने के बाद लौटा दिए जाते हैं। कैश मिलने की उम्मीद में बुधवार को सुबह से ही आसपास के गावों में रहने वाले खातेदारों का वहां जमावड़ा लगने लगा। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। दिन के करीब 11.30 बजे तक बैंक के बाहर लगी लाइन रोड पर पहुंचने से जाम लगने लगा। इस पर बाहर खड़े कुछ लोगों ने मालूमात की तो बैंक वालों ने यह कहकर घर जाने का रास्ता दिखा दिया कि अभी कैश नहीं आया है। खातेदारों ने यह बात पहले नहीं बताए जाने पर नाराजगी जताई तो एक बैंक कर्मचारी ने कार्रवाई की धमकी देकर मोबाइल फोन से भीड़ की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। इसके विरोध में लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उधर मदनापुर के बॉब शाखा में कैश उपलब्ध न होने पर भाजपा नेता पृथ्वीराज सिंह ने कारण पूछा तो शाखा प्रबंधक ने कहा कि कैश आने पर ही भुगतान किया जाएगा। फिर उन्होेंने बाहर खड़े परेशान ग्राहकों के साथ नारेबाजी की। प्रदर्शन में विजय सिंह, राजवीर सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, राम सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, जयवीर सिंह, शुभम, हरिओम, वीरपाल, रामबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed