{"_id":"58fe4b904f1c1b4766c0ca24","slug":"saint-taxpayer-will-campaign-for-gosadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसदन के लिए संत करपात्री करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसदन के लिए संत करपात्री करेंगे आमरण अनशन
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के संत करपात्री जी महाराज ने सोमवार को खुटार के गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गोसदन का निरीक्षण किया और गोसदन की बदइंतजामी पर नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए एक माह की मोहलत दी। चेतावनी स्वरूप कहा कि सुधार नहीं होने पर वह गोसदन में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सखा संत करपात्री जी महाराज सोमवार को राजकीय गोसदन पहुंचे और गोसदन के पशुधन प्रसार अधिकारी से गोसदन की जमीन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गायों की लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि गायों का समुचित इलाज होना चाहिए। गोसदन में हरा चारा, पानी दाना आदि नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
करपात्री जी ने गोसदन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए चारा, पानी, दाना आदि से संबंधित समस्याएं एक माह में दूर कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बदइंतजामी दूर नहीं हुई तो वह एक माह बाद गोसदन में ही आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने तक अन्न, जल ग्रहण नहीं करेंगे। करपात्री जी के साथ धीरज शर्मा, पूरन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।