फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ryan School, Sentpals and the Marie stake Ssmvi

रॉयन स्कूल, सेंटपाल्स और एसएसएमवी ने मारी बाजी

Wed, 07 Oct 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
हथौड़ा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को विभिन्न स्कूलों के बीच तीन मैच खेले गए। इन मैचों में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने एनटीआई को 4-0 से, सेंटपाल्स इंटर कालेज ने ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल को 4-0 से और एसएसएमवी की टीम ने रामदत्त इंटर कालेज को 4-0 से हराकर बाजी मारी।
विज्ञापन

रॉयन इंटरनेशनल और एनटीआई के बीच खेले गए पहले मैच में रॉयन की टीम की ओर से शीबू ने दो गोल किए। इसी टीम के शिशिर और आशीष ने एक-एक गोल किया, जबकि विरोधी टीम मैच की समाप्ति तक कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में सेंटपाल्स की ओर से राघव ने पहलेे हाफ के पांचवें मिनट में पहला गोल दागा। दस मिनट बाद इसी टीम के हेमंत ने दूसरा गोल दागा, जिससे ग्लेरिंग स्कूल की टीम दबाव में आ गई।
विज्ञापन

मैच के दूसरे हाफ में भी सेंटपाल्स की टीम ने दबदबा बरकरार रखा। राघव ने दूसरे हाफ पांच मिनट के अंतराल पर दो गोल करके टीम को जीत दिला दी। तीसरे मैच में एसएसएमवी की ओर से दीवांश और सोनेध्या मिश्रा ने दो-दो गोल करके टीम को विजयश्री दिला दी। बुधवार को मैच पूरे होने के बाद रॉयन, जनता इंटर कालेज और एसएसएमवी की टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमी फाइनल खेलने वाली चौथी टीम बृहस्पतिवार के मैच के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव और जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाईं ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला फुटबाल संघ के सचिव दलीप शर्मा, संजय शुक्ला, मो. फैजान खां, वसीम अहमद, बिंदु कुमार, सोमदत्त त्रिपाठी, आशु भारती, शालू, खुर्शीद और प्रमोद कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता प्रभारी परगाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार को माधवराव सिंधिया व ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल और इस्लामियां इंटर कालेज व देवी प्रसाद इंटर कालेज के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed