फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways performed by personnel, strike Tully

रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल टली

Wed, 22 Apr 2015 08:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 22 Apr 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways performed by personnel, strike Tully
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर परिषद की जिला शाखा से जुड़े कर्मचारियोें ने बुधवार को दोपहर रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रदर्शन करके आधी रात से प्रस्तावित बसों का चक्का जाम सफल बनाने का संकल्प किया, लेकिन शाम को लखनऊ से हड़ताल वापस होने की खबर मिलते ही उनका ट्रैक बदल गया। देर शाम बैठक करके कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल वापसी को कर्मचारियों की एकजुटता का नतीजा बताया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने की गरज से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अजय सिंह वर्मा, डॉ. अजय नागर, ओमकार नाथ शुक्ला, प्रमोद अग्निहोत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ के देवेश वाजपेयी, चेतन कुमार आदि पदाधिकारी रोडवेज स्टेशन पहुंचे। इन सभी को साथ लेकर विभागीय परिषद के शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाद में हुई बैठक में कर्मचारियों ने चक्का जाम सफल बनाने का संकल्प दोहराया। इसी बीच, केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रांतीय प्रतिनिधि ओमकार सक्सेना ने लखनऊ में मौजूद प्रदेश महामंत्री गिरीश मिश्र से फोन पर बात की तो पता चला कि शासन स्तर पर वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनने से हड़ताल वापस ले ली गई है। प्रांतीय प्रतिनिधि ने बैठक में यह जानकारी दी तो कर्मचारियों में खुशी दौड़ गई। शाखा मंत्री राकेश गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, कृपाल सिंह, गौरव त्रिवेदी, नीता श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed