फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways buses Khatara, who should travel

Shahjahanpur News: रोडवेज की बसें खटारा, कौन करे यात्रा

Sat, 13 Jan 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses Khatara, who should travel
शाहजहांपुर। लगातार गिर रहे तापमान की वजह से रोडवेज की बसों से यात्रियाें ने सफर करना कम कर दिया है। यात्रियों की संख्या लगातार गिरने से परिवहन निगम को करीब दस लाख रुपये की रोज चपत लग रही है। लोकल मार्ग समेत कई मुख्य मार्गों पर दौड़ने वाली खटारा बसाें के चलते लोग सर्दी में सफर करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में सरकारी 110 और अनुबंधित 84 बसों का संचालन किया जाता है। बसों में सामान्य दिनों में 30 से 32 लाख रुपये का राजस्व रोजाना मिलता था लेकिन बसों की मरम्मत नहीं कराइ गई। कई खटारा बसों की खिड़की, फर्श और अन्य जगहों से हवा आती है। इससे यात्री बस के अंदर बैठकर ठिठुरने को मजबूर होते हैं। इसके चलते वे रोडवेज बस में जाने के बजाय सफर टाल रहे हैं। इस वक्त निगम को मात्र 22 लाख रुपये का राजस्व ही प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

---------
खिड़की के हैंडल गायब, खिड़कियों से आती है हवा
-रोडवेज की तमाम बसों में खिड़की के हैंडल गायब हैं। शीशों को बंद करने के लिए यात्रियाें को दुश्वारियों से जूझना पड़ता है। खिड़की के छेद से आने वाली ठंडी हवा से यात्री बेहाल हो जाते हैं। ऐसे में ठंड के बीच लंबा सफर करना मुसीबत साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-सर्दी में यात्रियाें की संख्या में कमी आई है। बृहस्पतिवार को करीब 22 लाख रुपये का राजस्व निगम को प्राप्त हुआ है। धूप खिलने पर यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद है।
विनोद मिश्रा, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed