फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   roadways bus driver and conductor beaten up over minor collision in shahjahanpur

मामूली टक्कर लगने से शाहजहांपुर में बवाल, रोडवेज बस में तोड़फोड़, ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा

Sat, 20 Feb 2021 08:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
roadways bus driver and conductor beaten up over minor collision in shahjahanpur
बस के शीशे तोड़े - फोटो : amar ujala

टक्कर लगने से नाराज बाइक सवार युवक ने बस को पीछाकर रुकवा लिया और साथियों को बुलाकर बस पर ईंट-पत्थर फेंके। ड्राइवर, कंडक्टर समेत तीन लोगों से मारपीट की। इससे बस में सवार करीब 50 सवारियां उतर गईं। बाद में पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। कंडक्टर ने 32 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। हालांकि इससे पुलिस ने इनकार किया है।

विज्ञापन


हापुड़ डिपो की रोडवेज बस दिल्ली आनंद विहार से आजमगढ़ के लिए जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। शनिवार की सुबह साढे़ नौ बजे बस जैसे ही लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के मेजबान तिराहा के पास पहुंची, तभी वहां सवारियों ने हाथ देकर बस को रोक लिया। सवारियां बैठ गईं। जब बस चली तो उसकी टक्कर एक बाइक को लग गई। बाइक पर महिला भी बैठी थी। इस पर कंडक्टर और बाइक चला रहे युवक में कहासुनी होने लगी। इस बीच ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। 
विज्ञापन


युवक ने फोन कर साथियों को बुला लिया। दो-तीन बाइक से पहुंचे करीब छह-सात लोगों ने बस को जमुका तिराहे पर ओवरटेक कर रुकवा दिया। बस में घुसकर ड्राइवर पिंटू, सह-चालक गवेंद्र और कंडक्टर योगेश सिंह को पीटा। ईंट-पत्थर मारकर बस के शीशे भी तोड़ डाले। दहशतजदा सवारियां बस से उतर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रोजा पुलिस पहुंची और घायल चालक गवेन्द्र और परिचालक योगेश सिंह को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर हमलावर फरार हो गए। कंडक्टर के मुताबिक हमलावर असलहे लिए हुए थे। उसने करीब 32 हजार रुपये छीन लेने का आरोप भी लगाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल मारपीट हुई, हमलावर कैश नहीं ले जा सके।  


रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि बाइक में बस की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार ने साथियों के साथ बस पर हमला किया था। लूटपाट की बात गलत है। हमलावर बाड़ीगांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed