{"_id":"677599c240b88968e10c97ed","slug":"rizwan-sporting-defeated-rawatpur-by-ten-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134718-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिजवान स्पोर्टिंग ने दस विकेट से रावतपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिजवान स्पोर्टिंग ने दस विकेट से रावतपुर को हराया
Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में क्रिकेट लीग के दौरान शॉट खेलता बल्लेबाज। स्रोत: एसोसिएशन
शाहजहांपुर। कारगिल शहीदों को समर्पित शाहजहांपुर क्रिकेट लीग में रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने रावतपुर को हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
मयूर स्पोर्टिंग की ओर कैंट मैदान पर आयोजित मैच में रावतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 19 ओवर में 84 रन बनाए। मुकर्रम ने 17, मोंगा ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजों के प्रदर्शन के सामने बल्लेबाज टिक नहीं पाए। शुभम कपूर ने तीन, अनुज गुप्ता और प्रतीक ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान स्पोर्टिंग के सलामी बल्लेबाज कबीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 व अनुज गुप्ता ने 32 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अंत तक डटे रहे। टीम ने दस विकेट से जीत दर्ज की। रावतपुर के गेंदबाज पूरे समय विकेट के लिए तरसते रहे। अंपायर मोहम्मद नईम थे। स्कोरर साहिल रहे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्राउन वॉरियर्स व झंडा रियान के बीच में मैच खेला जाएगा।