{"_id":"6343048e9fe27e50396bbc1b","slug":"rivers-in-spate-due-to-incessant-rain-shahjahanpur-news-bly5002282166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से नदियों में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से नदियों में उफान
सार
बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली नदियां उफनाने लगी हैं। बताया गया कि खो, हरेली, किच्छा, रामनगर आदि बैराजों से निकल रहे पानी की मात्रा करीब चार हजार क्यूसेक से बढ़कर 11939 क्यूसेक हो गई है। बारिश के कारण खन्नौत का जलस्तर भी 65 सेमी से बढ़कर 143.05 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
विस्तार
भैंसार बांध पर गंगा आठ सेमी और परौर क्षेत्र में रामगंगा 12 सेमी बढ़ी
शाहजहांपुर। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली नदियां उफनाने लगी हैं। कलान के भैंसार बांध पर बीते 24 घंटे के दौरान गंगा का जलस्तर आठ सेमी बढ़ चुका है। उधर, जैतीपुर और परौर से लेकर अल्हागंज तक रामगंगा का जलस्तर भी 12 सेमी बढ़ गया। इससे जलालाबाद और कलान तहसील, विशेषकर मिर्जापुर और परौर के कटरी क्षेत्र में बसे गांवों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।
सिंचाई विभाग के मुताबिक, बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया है कि नरौरा बैराज से निकल रहे पानी की मात्रा बीते दिन की तुलना में आठ हजार क्यूसेक कम होकर 42381 क्यूसेक हो गई है, लेकिन गंगा के जलस्तर में सोमवार तक कमी होने के कोई आसार नहीं हैं। बताया गया कि खो, हरेली, किच्छा, रामनगर आदि बैराजों से निकल रहे पानी की मात्रा करीब चार हजार क्यूसेक से बढ़कर 11939 क्यूसेक हो गई है। इसलिए रामगंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी।
बताया गया कि शहर के समीप गर्रा का जलस्तर एक मीटर बढ़कर 146 मीटर हो चुका है। बारिश के कारण खन्नौत का जलस्तर भी 65 सेमी से बढ़कर 143.05 मीटर हो गया है। रविवार को ड्यूनी डाम से अतिरिक्त पानी की निकासी करीब 13 हजार क्यूसेक से बढ़कर 14696 क्यूसेक हो गई।