फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on six people accused of attacking forest workers

Shahjahanpur News: वनकर्मियों पर हमला करने के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 25 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Report on six people accused of attacking forest workers
खुटार। वांछित को पकड़ने और लकड़ी बरामद करने गए वनकर्मियों पर हमला करने व वन दरोगा की वर्दी फाड़ने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई। मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को रेंजर मनोज श्रीवास्तव को सूचना मिली थी कि जंगल से काटी गई कोरों की लकड़ी क्षेत्र के एक गांव के एक खेत में पड़ी है, जिसे वन विभाग के हिस्ट्रीशीटर ने काटा है। वनकर्मियों को पांच मामलों में हिस्ट्रीशीटर की तलाश भी थी। सोमवार को दोपहर में रेंजर ने टीम सहित गांव पहुंचकर आरोपी को खेत से पकड़ लिया। शोर सुनकर आरोपी के घर की महिलाएं और लड़कियों ने टीम पर हमलाकर मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। एक वनकर्मी की बाइक, पर्स, सोने की चेन आदि छीन ली। वनकर्मियों ने भागकर जान बचाई, लेकिन हिस्ट्रीशीटर को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

वनकर्मी अशोक वाजपेयी की ओर से आरोपी, उसकी पत्नी, दो पुत्रियों, पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार रात ही पुलिस ने वनकर्मी की छीनी गई बाइक को बरामद कर लिया था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर रेंजर ने बताया कि मुख्य आरोपी का रेंज से चालान किया गया था। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी के परिवार की महिलाओं ने वनकर्मियों पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया था। इस तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed