फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Repair of Ramganga river bridge, causing jam

Shahjahanpur News: रामगंगा नदी के पुल की मरम्मत, लग रहा जाम

Sat, 13 Jan 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Repair of Ramganga river bridge, causing jam
पुल की मरम्मत करते सेतु निगम के कर्मचारी। संवाद
अल्हागंज। फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर अल्हागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने 50 साल पुराने पुल के ज्वाइंट के गर्डर खराब हो गए थे। इस वजह से उनकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। पुल पर काम चलने की वजह से जाम लग रहा है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हाईवे पर रामगंगा नदी पर बना यह पुल सात सौ मीटर लंबा है। इसमें 21 कुएं बनाए गए हैं। यातायात के लिहाज से यह पुल काफी महत्वपूर्ण है। पिछले कई वर्षों से इसके ज्वाइंट के गर्डर खराब हो गए थे। इसके चलते पुल की मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी। पुल की सड़क पर भी गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से वाहन बहुत धीरे-धीरे निकल रहे हैं। इस दौरान यातायात में दिक्कतें चल रही थी। पिछले लगभग एक सप्ताह से इस पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेतु निगम के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुल के एक रास्ते के करीब 40 ज्वाइंट्स की मरम्मत होनी है। इसके अलावा कई जगह टूटी हुई रेलिंग की भी मरम्मत होनी है। इस वजह से थोड़ा समय लग रहा है। पुल पर मरम्मत के कारण एक ओर से वाहन निकाले जा रहे हैं। एक ओर का ट्रैफिक रोकना पड़ता है। इस वजह से पुल पर लंबा जाम लग रहा है। हाईवे पर भारी यातायात होने के कारण थोड़ी देर में ही वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। थाना पुलिस के साथ ही होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी एक ओर से वाहनों को रोक देते हैं। इस वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। पुल की मरम्मत के बाद यातायात सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed