{"_id":"d4f0cfa13749cc723d1a364a82006ee9","slug":"religious-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी शान ओ शौकत से निकाला जाएगा। इसकी पूरी तैयारी शनिवार शाम तक कर ली गई थीं, जुलूस के रास्ते को हरे झंडे और झंडियों से सजाया गया है। यह सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन के समीप वाली मस्जिद से शुरू होकर टाउनहाल पुल, लाल इमली चौराहा, चौकी अंजान होते हुए अंटा चौराहा स्थित कटहल वाली मस्जिद पर दोपहर बाद पहुंचकर संपन्न होगा।
रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं जुलूस के दौरान संबंधित रास्ते पर आम यातायात बंद रखा जाएगा।
दावते इस्लामी के जिला निगरा अनीस अत्तारी ने बताया कि मुसाफिरों, मरीजों और अन्य जरूरतमंदों को असुविधा न होने देने के लिए टीमें तैयार की गई हैं। साथ ही रास्ते के सभी मंदिरों के पास व्यवस्थापकों की टीम मुस्तैद रहेगी। ताकि कोई गड़बड़ी न होने दी जाए।
इधर, मदरसा अत्तारिया में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बच्चों ने सरकार की आमद मरहबा आदि नारे लगाकर खुशी जाहिर की। इससे पूर्व बच्चों ने नात पाक का पाठ किया। जुनैद ने तिलावते कुरआन से जुलूस का आगाज किया। हाथों में हरे झंडे पकड़े बच्चों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान लंगर भी तकसीम किया गया। जुलूस का समापन दुआ से हुआ। आयोजन में मो. रिजवान अत्तारी, मजहर हुसैन, जहीर अहमद, मो. फरहान आदि का योगदान रहा।