{"_id":"610057d48ebc3e67015e1b7e","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly4545370167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटरलॉकिंग का 80 प्रतिशत काम पूरा, कल से चलेंगी रद्द ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटरलॉकिंग का 80 प्रतिशत काम पूरा, कल से चलेंगी रद्द ट्रेनें
विज्ञापन
नॉन इंटरलॉकिंग व यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान गार्डर व पटरी उठाते मजदूर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्रॉडगेज लाइन को जोड़ने का काम बुधवार को पूरा हो जाएगा। बृहस्पतिवार से सीतापुर पैंसेजर समेत कई रद्द और रूट डायवर्ट की गई ट्रेनें नियमित चलने लगेंगी।
रेलवे की ओर से 22 से 28 जुलाई तक शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्रॉडगेज लाइन को जोड़ने के लिए चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया गया था। मंगलवार को भी चार घंटे का ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य को जारी रखा गया। शाम तीन बजे तक रोडवेज के पास रेलवे क्रॉसिंग तक गार्डर व पटरी डाली जा चुकी थी। अब बुधवार को कमीशनिंग व सिग्नल से जुड़े काम होंगे। काम को पूरा करने में रेलवे से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं।
मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बीच कार्य को पूरा किया गया। मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 80 प्रतिशत कार्य को पूरा करा लिया गया है। बुधवार तक शत-प्रतिशत काम हो जाएगा। इसके बाद उन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जोकि रद्द चल रहीं हैं। सीआरएस निरीक्षण होने के बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
-
ये ट्रेनें रहीं निरस्त बालामऊ-शाहजहांपुर-बालामऊ, सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर, बरेली-प्रयाग, बरेली-वाराणसी, लखनऊ-चंड़ीगढ़-लखनऊ, वाराणसी-देहरादून-वाराणसी, प्रयाग-सहारानपुर-प्रयाग, मंडुवाडीह-नई दिल्ली-मंडुवाडीह।
-
रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद रहने से वाहन चालक हुए परेशान
मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग तक प्री-नॉन इंटरलॉिकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग से संबंधित काम चला। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद रहीं। जिसकी वजह से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक अपनी जान की परवाह किए बगैर बंद क्रॉसिंग गेट के नीचे से निकलते रहे। लेकिन उनको किसी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई। संवाद