फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Purkhulus environment read The Bakri Eid prayers

पुरखुलूस माहौल में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

Fri, 25 Sep 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Purkhulus environment read The Bakri Eid prayers
ईद-उल-अजहा की नमाज शहर समेत कस्बों और ग्रामीण अंचल में पुरखुलूस माहौल में अदा की गई। ईदगाह (बड़ा खुतबा) पर सुबह 8.30 बजे पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने हजारों लोगों को नमाज पढ़ाई। इस अवसर पर मौलाना मंजरी ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए काम करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह की वारगाह में सभी एक समान है, कोई छोटा-बड़ा नहीं है। इसलिए सभी को साथ लेकर चलने में ही भलाई है। इससे मुल्क मजबूत होगा और फिरकापरस्तों के मंसूबों पर पानी फिरेगा। उन्होंने कहा कि कुर्बानी मुसलमानों का मुकद्दस और पाकीजा त्योहार है। इसे पूरी अकीदत के साथ मनाया जाना चाहिए।   
विज्ञापन

बड़े खुतबे में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई गई। इसके बाद छोटे खुतबे में नौ बजे, गदियाना ईदगाह में पौने नौ तथा जामा मस्जिद में नौ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। सभी जगह सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। बड़े खुतबे में डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार, एएसपी राजेश कुमार, एडीएम प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, सीओ सदर अनुराग दर्शन आदि अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीएम ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। एसपी समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। गले मिलने के लिए बच्चे बहुत लालायित नजर आए। नमाज पढ़ने के बाद तयशुदा स्थानों पर कुर्बानी दी गई। कुर्बानी का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। ईदगाह के आसपास लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने खानपान का आनंद लिया।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए मेले में जादू, झूलों आदि की व्यवस्था भी थी, जहां लोग लाइन लगाए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ईदगाह समेत नमाज पढ़ने वाली सभी मस्जिदों और आसपास के क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बाद में सभी जाति-धर्माें के लोगों ने मुस्लिम मित्रों के यहां जाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासतदारों ने भी गले मिलकर दी मुबारकबाद
शाहजहांपुर। ईदगाह समेत जिले में कई स्थानों पर राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने टेंट लगाकर नमाज खत्म होने का इंतजार किया और बाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। सपा कार्यालय में विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां, उपेंद्र सिंह, सैयद रिजवान अहमद, नासिर खां, इमरान अली, अजीम खां, अतहर अली, ज्ञानेंद्र यादव, अतीक अहमद, मुशीर खां, सबील खां, याकूब कुरैशी, गुलजार, हबीब, निहाल अहमद आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस के कार्यालय में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, शाहेद अनवर कुरैशी, सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, फुरकान अहमद, संतोष शुक्ला, राम कुमार वर्मा, महेश शर्मा, अदीब अहमद, अतीक अहमद, शकील अंसारी और बसपा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मो. असलम खां आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश रावत, सुनील यादव, महेंद्र गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, रजनीश मिश्रा, राज किशोर गुप्ता, सुशील कश्यप, अभिषेक गुप्ता, मनीष गुप्ता, उमेश अरोरा आदि ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी।
उधर, कांट में बसपा नेता मानवेंद्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष जैनेंद्र गौतम, राम प्रकाश, फिरासत उल्ला खां, नरवीर सिंह, रजनीश कश्यप, आशाराम कनौजिया, अनिल गौतम, बलकरन गौतम, सत्येंद्र गौतम, अवनीश सिंह, गुड्डन, फराज खां आदि के साथ ईदगाह मैदान पर नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।


झूलों-जादू शो ने बढ़ाई मेले की रौनक
शाहजहांपुर। ईदगाह के समीप मैदान में बकरीद के मौके पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने झूलों का लुत्फ तो लिया ही साथ ही जादू आदि के शो के माध्यम से मनोरंजन भी किया। मेले में खानपान के तमाम प्रकार स्टाल और दुकानें लगाई गई हैं। हलवा-पराठा, चाट-पकौड़ी, आलू, आइसक्रीम, चाउमीन आदि के स्टालों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। घरेलू आइटम और श्रंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाएं उमड़ती रहीं। खासतौर पर बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed