{"_id":"6b015cecf5b9b6de8f01cc6f","slug":"junior-doctors-strike-against-assault-on-doctor-at-the-government-medical-college-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से मारपीट का विरोध, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से मारपीट का विरोध, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप
Sat, 21 Nov 2026 02:47 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:47 PM IST
सार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कुछ युवकों ने शुक्रवार को एक डॉक्टर से मारपीट कर दी थी, जिससे जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश है। शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। डॉक्टरों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। इससे ओपीडी सेवा ठप रहीं और दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में जूनियर डॉक्टर का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर के साथ मारपीट की। घटना से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को काम करने से इनकार कर दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डॉक्टरों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।
