{"_id":"6b015333a5d229eec1007a55","slug":"pakistan-cricket-board-s-new-central-contracts-list-announced-muhammad-rizwan-shan-masood-imam-axed-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंध का किया एलान: 38 खिलाड़ियों को मिली जगह, रिजवान-मसूद और इमाम हुए बाहर; देखें लिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंध का किया एलान: 38 खिलाड़ियों को मिली जगह, रिजवान-मसूद और इमाम हुए बाहर; देखें लिस्ट
Sat, 21 Nov 2026 01:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:45 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी कर दी है। इसका काफी दिनों से इंतजार था क्योंकि पिछला अनुबंध जून में ही समाप्त हो गया था। इस बार खिलाड़ियों को प्रारूप के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। पीसीबी ने कई बड़े खिलाड़ियों को अनुबंध से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
पीसीबी का केंद्रीय अनुबंध
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को नए केंद्रीय अनुबंध का एलान कर दिया। इस बार बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित किए गए इस केंद्रीय अनुबंध में कुल 38 खिलाड़ियों को जगह मिली है। पिछला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
अलग-अलग श्रेणी में बंटे खिलाड़ी
पीसीबी ने इस बार खिलाड़ियों को फॉर्मेट के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा है। टेस्ट कप्तान बाबर आजम और सलमान अली आगा को टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट की श्रेणी में जगह मिली है। वहीं, वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 कैटेगरी में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कप्तानी करने वाले साहिबजादा फरहान को केवल टी20 वर्ग में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

मोहम्मद रिजवान-सऊद शकील
- फोटो : @TheRealPCB
कई प्रमुख खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
इस नई सूची में कई अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को भी जगह नहीं मिली है। ऑलराउंडर आमेर जमाल, सइम अयूब, युवा तेज गेंदबाज आकिफ जावेद और स्पिनर अली उस्मान को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है। आमेर जमाल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, अली उस्मान श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल थे, लेकिन बाद में उनकी जगह अराफात मिन्हास को मौका दिया गया।
हाल ही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा करने वाले तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को भी इस बार केंद्रीय अनुबंध नहीं मिला है। रिजवान, शान मसूद और इमाम उल हक को बाहर किए जाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। शान मसूद को हाल ही में टेस्ट कप्तानी से हटाया गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रिजवान और इमाम को इंग्लैंड दौरे के बीच से ही वापस भेज दिया गया था।
पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व कप्तान शादाब खान को भी इस बार केवल टी20 कैटेगरी में जगह मिली है। पीसीबी ने अलग-अलग फॉर्मेट की श्रेणियों के लिए खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम का खुलासा नहीं किया है। बोर्ड ने इस बार नई डेवलपमेंट कैटेगरी भी शुरू की है, जिसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

पीसीबी की नई केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों की सूची:
टेस्ट और वनडे: बाबर आजम और सलमान अली आगा।
टेस्ट: अजान अवैस, साजिद खान, मोहम्मद अब्बास और सऊद शकील।
वनडे और टी20: शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमां, फहीम अशरफ और हारिस रऊफ।
टी20: हसन नवाज, नसीम शाह, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान, शादाब खान और उस्मान तारिक।
डेवलपमेंट कैटेगरी: अब्दुल समद, अली रजा, मोहम्मद ताहा, साद मसूद, इमरान रंधावा, शहजैब खान, उबैद शाह, अब्दुल्ला फजल, फरहान यूसुफ, तैयब आरिफ, रजाउल्लाह, समीर मिन्हास, शमाइल हुसैन, अहमद दानियाल, हुनैन शाह, गाजी घोरी, साकिब खान, सुफियान मुकीम और साद बेग।