Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM Yogi Adityanath mother savitri devi cremated in haridwar CM gets emotional during last rites haridwar

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Sat, 21 Nov 2026 01:19 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 01:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचत्तव में विलीन हो गईं। अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath mother savitri devi cremated in haridwar CM gets emotional during last rites haridwar
मां के अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने मां को मुखाग्नि दी।इससे पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8:50 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव से हरिद्वार तक के सफर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन शामिल रहे।

विज्ञापन

करीब 11:40 बजे अंतिम यात्रा चंडी घाट पहुंची। यहां अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक नजर आए। घाट पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए साधु-संतों, राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य लोगों का पहुंचना जारी रहा। 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत भी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किए जाने के पीछे परिवार की परंपरा भी जुड़ी है। पंचूर गांव के लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार परंपरागत रूप से हरिद्वार में करते हैं। इसी परंपरा के अनुसार सावित्री देवी को भी पैतृक घाट लाया गया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 21 अप्रैल 2020 को हुआ था। कोरोना संक्रमण के दौर में परिस्थितियों के चलते उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के बजाय फूलचट्टी घाट पर किया गया था।

Trending Videos

ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर दी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि
अंतिम यात्रा के दौरान लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। शव वाहन पर फूल बरसाकर लोगों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के दौरान लगातार भगवद्गीता का पाठ होता रहा। गांव से लेकर हरिद्वार तक बड़ी संख्या में लोग इस अंतिम विदाई के साक्षी बने।

चंडी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान संत समाज की भी बड़ी मौजूदगी रही। 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत के अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव भी संतों की टीम के साथ पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता बांसुरी स्वराज भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। भीड़ और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

ये भी पढे़ं...मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी: छलक पड़े आंसू, रातभर पास बैठकर पार्थिव शरीर को निहारते रहे; तस्वीरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed