{"_id":"fb72648c927b9fbc9990318adb140aa3","slug":"protest-shiv-sanik-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं को लेकर शिवसैनिकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं को लेकर शिवसैनिकों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समेत कई विभागों से जुड़ी जन समस्याओं का निदान नहीं किए जाने पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कैंपस में नारेबाजी केसाथ प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र देकर मांगों का निस्तारण जल्द नहीं होने पर क्रमिक आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के दौरान सभा में शिव सेना के नगर अध्यक्ष अमन नैय्यर ने कहा कि गर्रा फाटक के नजदीक बाला तिराही मोहल्ले की कई गलियों में बिजली के पोल नहीं लगाए जाने से लोगों ने बल्लियों पर केबल डाल रखे हैं। वहां करंट फैलने से कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने इस बावत गत एक फरवरी को दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अफसर शिवसैनिकों के धैर्य की परीक्षा लेने से बाज आएं।
मांग पत्र में बाला तिराही की गलियों में बिजली के पोल लगाकर लाइन व्यवस्थित कराने, विकलांगों के प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने, अब्दुल्लागंज से मघईटोला तक अधूरा रोड निर्मित कराने, स्टेश पर केंप लगाकर रेलवे से विकलांगता प्रमाण पत्र जारी कराने, बिजली के नए कनेक्शनों पर मीटर लगाने आदि मांगोें का उल्लेख है। प्रदर्शन में रामसेवक वर्मा, रवींद्र शर्मा, धर्मवीर धोनी, धनपाल वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, सुनील कनौजिया आदि शामिल रहे।