फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pragati slow

नए राशन कार्ड के लिए करें अभी और इंतजार

Sun, 04 Jan 2015 12:09 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
pragati slow
नए राशन कार्ड बनवाने को तरस रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी तक पुराने राशन कार्डों को ही ऑनलाइन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


पुराने राशन कार्डों के डिजिटाईजेशन का काम पूरा न हो पाने की वजह सेे नए राशन कार्डों के बनाए जाने पर ब्रेक लग गया है। इससे जिले के लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए पहले से ही काफी समय से इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले दिनों कई संगठनों ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसा इसलिए है कि नए राशन कार्ड बनवाने की राह तक रहे नगरवासियों को बिना राशन कार्ड के तमाम समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।

वहीं विभाग के अनुसार जिले में कुल पांच लाख 87 हजार 37 राशन कार्ड हैं। इसमें दो लाख तीन हजार 178 राशन कार्डों को ऑनलाइन किया जा चुका है जबकि अभी तक तीन लाख 83 हजार 859 राशन कार्डों का ऑनलाइन किया जाना बाकी है। इन राशन कार्डों के ऑनलाइन होने के बाद ही नए राशन कार्डों को बनाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

00
‘राशन कार्ड के डिजिटाईजेशन के अंतर्गत जो भी लोग आवेदन करेंगे। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही उन लोगों को राशनकार्ड जारी किए जाएंगे।’
- बीके पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी

डीएसओ ने ली कोटेदारोें की मीटिंग
तिलहर। डीसीओ बृजेश चंद्र शुक्ला ने शनिवार को तहसील में नगरीय और ग्रामीण कोटेदारों की बैठक ली। इसमें राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन की शत-प्रतिशत फीडिंग जनवरी में सुनिश्चित कराने के लिए कोटेदारों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि जनपद में लगभग पांच लाख 87 हजार 37 कार्ड हैं। इनमें दो लाख 36हजार 178 की फीडिंग हो चुकी है। जनवरी माह में शेष फीडिंग का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन्होंने आधार कार्ड अथवा बैंक खाते को गैस एजेंसी से लिंक करा दिया है। उन्हें सिलेंडर 751 की दर से मिलेगा, सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में गैस वितरक द्वारा भुगतान की फीडिंग करते ही स्वत: चली जाएगी जबकि जिन लोगों ने किन्हीं कारण वश आधार या बैंक खाता लिंक नहीं करा पाया है उन्हें 436 में ही सिलेंडर मार्च तक दिया जाएगा। उसके बाद अप्रैल से सभी को 751 की दर से सिलेंडर मिलेगा। इस दौरान नगर तथा ग्रामीण अंचल के अनेक कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed