फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   power cut due to accident

पिकअप में फंसाकर चालक ने घसीटे बिजली के तार

Wed, 12 Feb 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
power cut due to accident
तिलहर। स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारकर बिजली का खंभा तोड़ दिया। बिजली की बंच लाइन पिकअप में फंस गई। घबराहट में चालक बंच लाइन और तारों के फंसे होने के बावजूद पिकअप को काफी दूर तक भगा ले गया। बाजार में घटना से अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग भाग खड़े हुए। इस बीच लोगों ने पुलिस की मदद से पिकअप चालक को पकड़ लिया गया। खंभा टूटने से कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई सहित नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट भी ठप हो गई। इस हादसे से बड़ी घटना होती बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

घटना करीब शाम 7 बजे स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुई। इस दौरान पिकअप ने मुख्य बाजार में भी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस की मदद से बाईपास के पास पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस पिकअप सहित चालक को कोतवाली ले आई, इसके बाद बिना कार्रवाई कस्बे के लोगों के हवाले कर दिया। खंभा टूटने से मोहल्ला बहादुरगंज, सिंह कॉलोनी, सितारगंज, पचासा, कुंवरगंज, स्टेशन रोड, नई बस्ती आदि की बिजली सप्लाई ठप हो गई। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से स्टेशन रोड पर अंधेरा छा गया। देर रात तक विद्युत कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। वहीं तिलहर पुलिस ने बताया कि चालक और व्यापारियों में समझौते की बात चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed