फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poor rice found in Kasturba Gandhi Vidyalaya, dirty toilets

कस्तूरबा विद्यालय में डीएम को मिले घटिया चावल, गंदे शौचालय

Sun, 24 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Poor rice found in Kasturba Gandhi Vidyalaya, dirty toilets
शाहजहांपुर के किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को मोहल्ला किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बच्चों के खाने के लिए बने चावल घटिया क्वालिटी के मिले। शौचालय साफ-सुथरे नहीं थे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम को प्रभारी वार्डेन अनुरंजना, फुलटाइम अध्यापिका सुचिता सिंह, वार्डेन अर्चना विश्नोई मौके पर मिलीं। कमरों में साफ-सफाई की व्यवस्था, पेय जल व भोजन चेक किया। कमरों में सामान अव्यवस्थित ढंग से रखा गया था। रसोई का निरीक्षण किया और जानकारी ली। डीएम को खाना रोस्टर के दिनों के हिसाब से अलग मिला। आज खाने में बच्चों को मूंग की दाल, आलू की सब्जी, रोटी, चावल दिए गए थे। चावल बहुत घटिया किस्म के थे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक से कहा कि वे बच्चों के खाने में अच्छी किस्म की खाद्य सामग्री का प्रयोग करने के लिए निर्देशित करें। इस दौरान विद्यालय परिसर में कूड़ा का ढेर पाया गया। डीएम ने वार्डेन को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें वरना संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय परिसर की फर्श क्षतिग्रस्त मिली। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। छात्राओं के लिए तीन कूलर खरीदे जाने की बात बताई गई, लेकिन निरीक्षण में दो कूलर ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed