{"_id":"6aaede2a0c6accb932046f05","slug":"mla-holds-talks-with-the-executive-officer-regarding-the-construction-of-a-drain-in-alampur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185110-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आलमपुर में नाला बनवाने के लिए विधायक ने ईओ से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आलमपुर में नाला बनवाने के लिए विधायक ने ईओ से की वार्ता
विज्ञापन
देवकली। आलमपुर पिपरिया गांव में शिव मंदिर के पास नगर पंचायत का गंदा पानी भरने से नाराज ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक चेतराम ने अधिशासी अधिकारी अजय सिंह से वार्ता की और उन्हें जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाला जल्द बनवाने के लिए कहा है।
बृहस्पतिवार की शाम प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सफाई अभियान और दीपक जलाने का कार्यक्रम होने के बाद नागरिकों की बैठक के दौरान गांव के कुछ लोगों ने नगर पंचायत का गंदा पानी मंदिर के पास भरने का विरोध करते हुए हंगामा किया था। इस दौरान धक्का-मुक्की होने पर विधायक और खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त बैठक छोड़कर चले गए थे।
ग्राम प्रधान गुरबचन ने बताया कि मंदिर के पास गंदा पानी भरने से गांव वाले नाराज थे और इसीलिए उन्होंने बैठक में जाकर अपनी बात कही। विधायक के अनुसार वह प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। गांव वालों ने पहले यह समस्या नहीं बताई थी, लेकिन बैठक में एक साथ कुछ लोग शोर मचाने लगे। उन्होंने बताया कि ईओ से उनकी बात हो गई है और समस्या के निदान को नाला जल्द बनवाया जाएगा। ईओ के अनुसार नाले का टेंडर स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा। संवाद