{"_id":"60f480018ebc3e69061b581e","slug":"political-shahjahanpur-news-bly453575324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को सुबह दस बजे संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में पद के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई जाएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराने के लिए सभी एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है।
इस व्यवस्था के तहत विकास खड भावलखेड़ा में जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव, ददरौल में एसडीएम सदर दशरथ कुमार, कांट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मदनापुर में डायट प्रवक्ता अचल कुमार मिश्रा, जलालाबाद में एसडीएम सौरभ भट्ट, मिर्जापुर में सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार, कलान मेें एसडीएम रमेश बाबू, तिलहर में एसडीएम सुरेंद्र सिंह, जैतीपुर में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अशोक पांडेय और खुदागंज में जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ब्लॉक प्रमुख को शपथ ग्रहण कराएंगे।
इसी तरह निगोही में सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता, पुवायां में एसडीएम सतीश चंद्रा, बंडा में डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य, खुटार में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता और विकास खंड सिंधौली में ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाने के लिए डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह को अधिकृत किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि तहसील मुख्यालयों के ब्लॉकों में शपथ दिलाने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए ज्यादातर उन्हीं अधिकारियों को नामित किया गया, जो निर्वाचन कार्य में रिटर्निंग अधिकारी का दायित्व निभा चुके हैं।