{"_id":"590b78964f1c1b0646442d63","slug":"police-not-able-to-arrest-the-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Fri, 05 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में ही घूमकर पीड़ित परिवार को दे रहे धमकी
पीड़ित ने डीएम-एसपी को पत्र देकर लगाई गुहार
किराना व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है, वहीं पीड़ित परिवार लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में है।
बता दें कि 24 अप्रैल की रात प्रवीण कुमार गुप्ता कस्बे में ही शिवसेवक के पौत्र के मुंडन संस्कार की दावत में गए थे। रात लगभग आठ बजे वह छत पर खाने की पंगत में बैठे थे, तभी पुरानी मारपीट की रंजिश में शिवसेवक के बेटे सुमित ने प्रवीण को अपने तहेरे भाई राजेश के साथ पकड़ लिया, इतने में धीरू ने पीछे से प्रवीण के ऊपर गोली चला दी,जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने डीएम और एसपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह लोग फिर से घर पर हमला बोलकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी कस्बे में ही घूम रहे हैं। वहीं सेहरामऊ दक्षिणी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रहे हैं, लेकिन वह लोग फरार हैं।