फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police encounter with cow smugglers, three injured including two smugglers

Shahjahanpur News: गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो तस्कर समेत तीन घायल

Fri, 15 Mar 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with cow smugglers, three injured including two smugglers
मीरानपुर कटरा। खुदागंज पुलिस की बुधवार रात गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। तस्करों की गोली हाथ में लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। रात में एसपी देहात मनोज अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नौ मार्च को थाना खुदागंज क्षेत्र ग्राम कुरगांव के जंगल में तस्करों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह जांच कर रहे थे। खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। 13 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से गो-तस्करों के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

मुखबिर ने बताया कि कमलापुर नहर पट्टी के पास गो तस्करों द्वारा एक गोवंशीय पशु काटने के उद्देश्य से रखा गया है। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रात करीब 11:50 बजे कमलापुर पुलिया से करीब 600 मीटर पहले चिरचिरा की तरफ गो-तस्कर पशु को काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के ललकारने पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। एक गोली सिपाही रोहित के बायें हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुन्ना उर्फ शकील निवासी ग्राम रसियाखानपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत, निसार निवासी ग्राम लडै़ते थाना बीसलपुर पीलीभीत पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कटरा सीएचसी में कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गोकशी की घटना करना स्वीकार किया है। घटना में तीन अन्य साथी भी शामिल थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।


पांच राउंड फायरिंग में पकड़े गए गो-तस्कर
पुलिस ने जवाबी फायरिंग के दौरान पांच राउंड फायर किए। पुलिस की ओर से गोली चलने से खलबली मच गई। अभियुक्तों ने बताया कि वे पांच लोग घटना को अंजाम देने आए थे। पुलिस तीन अन्य को तलाश कर रही है। अभियुक्तों पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed