{"_id":"65f3556c590297af3601f3a6","slug":"police-deployed-in-fear-of-dispute-in-banthra-gurudwara-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-115030-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंथरा गुरुद्वारे में विवाद की आशंका में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंथरा गुरुद्वारे में विवाद की आशंका में पुलिस तैनात
विज्ञापन
तिलहर। बंथरा स्थित गुरुद्वारा में 15 मार्च से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। यहां दो भाइयों में विवाद के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है। एक पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
बंथरा स्थित गुरुद्वारा के सेवादार बाबा विशाखा सिंह बृहस्पतिवार को अपने कई समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह गुरुद्वारा में कई वर्षों से धार्मिक कार्यक्रम कराते आ रहे हैं। यहां पहले उनके पिता भगत सिंह सेवादार थे। तब वह और उनका बड़ा भाई यहां पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते थे। पिता की मृत्यु के बाद वह बंथरा में सेवादार का काम करते रहे। बड़ा भाई पुवायां तहसील क्षेत्र के एक गुरुद्वारा में सेवादार का काम करता रहा।
विशाखा ने बताया कि बंथरा गुरुद्वारा पर 15 से 17 मार्च तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आरोप है कि उसका बड़ा भाई और उसके पुत्र यहां दो दिन पहले पहुंच गए हैं। वे यहां कब्जा करने की नीयत से झगड़ा-फसाद कर रहे हैं। विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। विशाखा ने तहरीर में कार्यक्रम के दौरान विवाद होने की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विवाद की स्थिति को लेकर गुरुद्वारा में पुलिस तैनात कर दी गई है। दूसरे पक्ष को बुलाया जा रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।