फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested five accused in encounter in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: लग्जरी कार से चोरी करने आते थे बदमाश, मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Fri, 17 Jan 2025 06:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 06:55 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर लग्जरी कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक बदमाश और सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested five accused in encounter in Shahjahanpur
चोरी के आरोपी, बरामद लग्जरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमुका में स्थित 440 केवी पावर ग्रिड से ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक सिपाही व चोरी का एक आरोपी घायल हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लोहा व तांबा आदि बरामद किया है।

विज्ञापन


11 जनवरी को पॉवर ग्रिड के स्टोर से नकब लगाकर उपकरण चोरी कर लिए गए थे। सहायक प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव ने रोजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रोजा पुलिस और स्वॉट टीम ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उन्हें कुछ संदिग्ध दिखे। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार से जा रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उदियापुर नहर पटरी पर जपनापुर के पास आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे आरक्षी नितिन कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सूरज राठौर के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन




एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लखीमपुर खीरी जिले के थाना सिंगाही के गांव उमरा निवासी सूरज राठौर, थाना तिकुनिया के अर्जुन व विष्णु गुप्ता, थाना निघासन के गांव पुरैना निवासी छोटू व पवन कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो गत्तों व पांच प्लास्टिक के कट्टों में पॉवर ग्रिड से चोरी लोहा व तांबा, एक कार व तमंचा आदि बरामद हुआ है। वारदात में शामिल आरोपी मोबिन निवासी ग्राम उमरा थाना सिंगाही फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कार से आते थे आरोपी 
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह लग्जरी कार से आता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मोबिन के साथ उन्होंने पावर ग्रिड से नकब लगाकर व ताला तोड़कर चोरी की थी। ट्रांसफार्मर के पुर्जे चोरी करने के बाद कार से भाग गए थे। तांबा व लोहे के छोटे टुकड़े कर कबाड़ी जाबिर अली उर्फ मुन्ना निवासी सिंगाही को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए थे।

मुजफ्फरनगर में बेचने जा रहे थे सामान
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों का एक साथी मोबिन रिश्तेदारी में गया था। गिरोह के पांच आरोपी चोरी का शेष माल मुजफ्फरनगर में बेचने जा रहे थे। पुलिस के डर की वजह से हाईवे के बजाय लिंक मार्ग पर गाड़ी से चल दिए। रास्ते में पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरेली, पीलीभीत और रामपुर में चोरी की वारदात की थीं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।

एक महीने तक रेकी के बाद की थी चोरी
आरोपी विष्णु गुप्ता ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। मछली लेने दिल्ली आता-जाता रहता था। उसी ने हाईवे के किनारे बने बिजलीघर की एक माह तक रेकी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed