{"_id":"68fa6ded2a8e3d2ab30eff0f","slug":"people-grappled-with-traffic-jams-in-rural-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155781-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
बंडा चौराहा पर लगे भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस और सरकारी बसें। संवाद
शाहजहांपुर। भाईदूज पर त्योहारी भीड़ के कारण बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे से लेकर गलियां घंटों जाम से घिरी रहीं। यात्रियों के कारण ओवरलोड वाहनों के कारण विभिन्न मार्गों पर दिन भर लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
बंडा में सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर जाम लगा रहा। पीलीभीत-मैगलगंज हाईवे पर पूरनपुर और पुवायां मार्ग पर वाहनों की रफ्तार कम रही। खुटार और बिलसंडा मार्ग पर भी यातायात थमने के साथ चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे तक सभी मार्गों पर वाहनों की दो-दो किमी लंबी कतारें लग गईं।
जाम में एक एंबुलेंस भी कई घंटे फंसी रही। कांट में सुबह से दोपहर बाद तक तो जलालाबाद और मदनापुर मार्ग पर भी जाम के हालात बने रहे। थाने के सामने भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। निगोही में हमजापुर चौराहे से एक किमी दूर तक सभी मार्गों पर सुबह से जाम लगा रहा। हाईवे पर चौराहे से कैमुआ नाला पुल तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
पुवायां और तिलहर मार्ग पर भी वाहन रेंगते हुए निकले। जाम में प्रसव के लिए महिला को ले जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। उधर से निकले सिंधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह भी जाम में फंस गए। बाद में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने चौराहे पर जाकर जाम खुलवाया। मिर्जापुर में सुबह दस बजे के बाद ब्लाॅक मुख्यालय से थाने तक करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर भी घंटों यातायात प्रभावित रहा।