{"_id":"66e0ab09192f32fa7b018c44","slug":"people-crossing-the-road-despite-red-signalchallenge-of-rs-10235-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126861-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाल सिग्नल के बावजूद सड़क पार कर रहे लोग...10,235 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाल सिग्नल के बावजूद सड़क पार कर रहे लोग...10,235 का चालान
Wed, 11 Sep 2024 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
लाल इमली चौराहे पर लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। हर चौराहे पर नियमों का पालन कराने को पुलिसकर्मी खड़े होने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। नियमों का पालन करने के बजाये वह जुर्माना भर देंगे। आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से जुलाई माह तक सबसे ज्यादा आईटीएमएस की लाइन क्राॅस करने पर चालान हुए हैं। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर सबसे कम 39 लोगों पर कार्रवाई की गई।
नगरीय क्षेत्र में 13 चौराहों पर आईटीएमएस लगाए गए थे। जहां पर ऑनलाइन चालान करने की व्यवस्था की गई थी। शहर की सड़कों पर खोदाई के चलते कुछ चौराहों पर ऑनलाइन चालान की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। इसके बाद भी जनवरी से अभी तक सबसे ज्यादा रेड लाइट क्रास करने में चालान हुए हैं। 10235 वाहन चालकों का रेड लाइट पार करने पर चालान किया गया। बिना हेलमेट के 7721 लोगों के चालान काटे गए हैं। टीएसआई बाल किशन यादव ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियमों को तोड़ने वालाें पर कार्रवाई की जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
जनवरी से जुलाई तक की गई कार्रवाई
3125 वाहनों को गलत दिशा में जाने पर चालान किए।
6860 लोगों के पास डीएल नहीं होने पर कार्रवाई हुई।
2284 वाहन चालकों पर संकेतों का उल्लंघन पर कार्रवाई हुई।
954 बिना बीमा वालों के चालान हुए।
897 बिना सीट बेल्ट के पकड़े गए।
657 प्रदूषण में कार्रवाई की।
507 वाहनों पर हूटर व प्रेशर हॉर्न के चलते चालान किए।