फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   passenger beat up driver conductor for making luggage ticket in roadways bus

Shahjahanpur News: रोडवेज बस में सामान का टिकट बनाने पर यात्री ने चालक-परिचालक को पीटा

Fri, 04 Aug 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 03:53 PM IST
सार

रोडवेज बस में सामान का किराया लेने से नाराज यात्री ने अपने साथियों को बुला लिया। गांव के पास बस पहुंचने पर चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। 

विज्ञापन
passenger beat up driver conductor for making luggage ticket in roadways bus
पीड़ित परिचालक और चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज में दिल्ली से आ रही बरेली डिपो की बस में सामान का किराया लेने से नाराज यात्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर चालक और परिचालक को पीट दिया। पिटाई से दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


दिल्ली से बरेली के लिए बस हरदोई होते हुए रवाना हुई थी। बस में थाना अल्हागंज के गांव चौरासी निवासी ऋषभ कुमार अपनी बहन के साथ सवार था। उसका परिचालक से बैगों का टिकट बनाने को लेकर विवाद हो गया। अपने गांव में उतरने के दौरान ऋषभ ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, विरोध में चक महमूद का बाजार बंद; भाजपा विधायक से मिले लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान उतारने के बाद ऋषभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे के पाइप से परिचालक प्रमोद और चालक को पीटा। मारपीट में परिचालक के हाथ में काफी चोट आई है। वहीं चालक की पीठ में भी चोटे आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed